देहरादून : मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की ट्रक से टक्कर में हुई दर्दनाक मौत
By: Ankur Sat, 31 July 2021 8:33:51
देहरादून में शुक्रवार देर रात बसंत विहार थाना क्षेत्र के अंबीवाला टी स्टेट के पास भयानक सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की ट्रक से टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मृतकों की पहचान 47 वर्षीय प्रीतम सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी जमालपुर कॉलोनी लुधियाना पंजाब, हाल पता नया गांव पेलियों पटेल नगर देहरादून और 30 वर्षीय करतार सिंह पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक मृतक सगे भाई थे, जिनकी प्रेमनगर में ऑप्टिकल की दुकान थी। दोनों शुक्रवार की रात दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर नया गांव पटेलनगर जा रहे थे कि अचानक पीछे से आ रहे ट्रक (संख्या UK 07 CA 5005) ने ओवर टेक करते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाइयों को घायल अवस्था में चीता पुलिस द्वारा 108 की मदद से प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया।
ये भी पढ़े :
# हिमाचल : बारिश और भूस्खलन ने बढ़ाई आमजन की चिंता, बंद हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे
# उत्तरप्रदेश : सरसों तेल के रूप में बेचा जा रहा जहर, लगाया गया नामी कंपनी का नकली स्टीकर
# आधी आबादी को वैक्सीन लगाने के बावजूद अमेरिका में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, लागू होंगे नए प्रतिबंध
# Tokyo Olympic : लोंग जंप में भी कमाल नहीं दिखा सके भारतीय एथलीट, जोकोविक खाली हाथ लौटे